फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अलग-अलग हादसों में दवा व्यापारी समेत दो की मौत, एक घायल

Wed, 21 Oct 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/बेहट। जिले में अलग-अलग जगहों पर हादसे हुए। अंबाला रोड पर नहर के पास पुल की बैरिकेडिंग तोड़कर कार नहर में गिरने से दवा व्यापारी अंकित गुंबर (28) की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन मंगाकर कार को नहर से बाहर निकाला। वहीं, बेहट में जसमौर गांव के पास बिजली खंभे से बाइक टकराने पर रिजवाना (45) की जान चली गई, जबकि बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन

पहला हादसा थाना कुतुबशेर क्षेत्र में हुआ। शहर कोतवाली क्षेत्र के नुमाईश कैंप निवासी अंकित गुंबर सोमवार कार से रात अंबाला रोड पर शादी में गए थे। इसके बाद घर लौटते समय मंगलवार तड़के करीब ढाई बजे बड़ी नहर पुल के पास कार अनियंत्रित हो गई। कार बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नहर में गिर गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पता लगने पर थाना कुतुबशेर पुलिस पहुंची। क्रेन मंगाकर कार को बाहर निकाला। इसके साथ ही घायल अवस्था में अंकित गुंबर को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि हादसा तेज की रफ्तार अधिक होने से हुआ। अंकित गुंबर की अभी शादी नहीं हुई थी। वह दो भाई है। अंकित छोटा था, जबकि बड़ा शुभम है। उनकी खान मार्केट में गुंबर मेडिसिन नाम से एजेंसी है। वह भी दवाओं का काम संभालते थे। सीओ प्रथम सारिका चौधरी ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हुई।
दूसरा हादसा मिर्जापुर-सुंदरपुर रोड पर गांव जसमौर के पास हुआ। रिजवाना अपने बेटे सलमान के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के गांव बंदरजुड़ स्थित रिश्तेदारी में जा रही थी। जसमौर गांव के पास घूम पर सलमान बाइक के ऊपर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे खड़े बिजली खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि रिजवाना काफी ऊंचाई तक उछल कर सड़क पर गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ बेहट शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें