फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर, परिवार और समाज को बर्बाद करता है नशा: गिरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांव दाबकी गुर्जर में रविवार को नशा मुक्ति को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने नशा मुक्ति के लिए जन जागरूकता रैली निकाली। इससे पहले योग आचार्य गिरीश बब्बर ने ग्रामीणों को नशे से होने वाली शारीरिक और सामाजिक हानियों के बारे में बताया। उन्होंने नशा त्यागने और योग अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

बब्बर ने कहा कि प्रदेश सरकार नशा मुक्ति के लिए अभियान चला रही है। जब तक एक-एक नागरिक इस बात को नहीं समझेगा कि नशा कितना नुकसानदायक है, तब तक सरकार का कोई अभियान सफल नहीं हो सकता। ऐसे में हम सभी को इस बात को समझना होगा कि हमें नशे की लत में पड़कर मौत को गले नहीं लगाना है, जीवन को संवारना है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अवनीत कौर ने भी नशा त्यागने की अपील ग्रामीणों से की। रोशन, यशराज बब्बर, डॉ. अमन कुमार, हुकुम सिंह, ग्राम प्रधान सोनित आदि ने भी ग्रामीणों को नशाखोरी छोड़ने की अपील की। कार्यक्रम में सुरेंद्र, सोनू, मनीष, मारूफ, मास्टर प्रवीन, सोनू कश्यप, कमला, सुरेंद्र पंडित, प्रीतम कुमार, रवि कुमार, मनीष कश्यप, प्रवीण, जय कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें