सहारनपुर। सपा महानगर पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी सौंपे गए।
रविवार को चकराता रोड स्थित नगर विधायक संजय गर्ग के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा ने पिछड़ा प्रकोष्ठ की महानगर की इकाई घोषित की। इसमें नरेश पांचाल, सचिन धीमान, गुरमीत प्रजापति, आशु सैनी, निशुल कश्यप, शौकीन अल्वी उपाध्यक्ष, योगेश धीमान को कोषाध्यक्ष बनाया। जबकि अंकित पांचाल, अंकुश कश्यप, मोहित कश्यप, मयंक उपाध्याय, अंकित ग्रेवाल, रविंदर धीमान, गुफरान, सोनू पाल, विपिन यादव, पंकज कश्यप, मोहम्मद उस्मान, रितिक तोमर, शाहरुन मलिक और दीपक सैनी को सचिव एवं शमीम को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया।
इस ौके पर बतौर मुख्य अतिथि सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सभी पदाधिकारी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ मिशन 2022 को पूरा करने की तैयारियों मेेें जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही है। पिछड़े समाज के साथ अन्याय ओर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जबकि सपा हमेशा से ही हाशिए पर खड़े समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, गुलशन कपूर, बृजेश शर्मा, मुस्तकीम राणा , रतन यादव, टिंकू अरोड़ा, सतीश गर्ग ,काशिफ अल्वी, मोहम्मद उमर, पारस नौटियाल आदि मौजूद रहे।