फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
सहारनपुर में हुई बूंदाबांदी के बीच छात्ता लेकर जाते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बूंदाबांदी से कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हो गया। तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि 11 बजे तक बादल छट जाने के बाद धूप निकल आई, जिसके बाद गर्मी ने फिर से अपना असर दिखाया। कुल तीन एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार को दिन भर तेज धूप के बाद राम के समय मौसम अचानक से बदल गया। रात्रि करीब 10 बजे आसमान बादलों से घिर गया। करीब 10:30 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब आधा घंटा चली बूंदाबांदी के बाद बादल फिर छट गए। इसके बाद सुबह फिर से आसमान में बादल छाए नजर आए। करीब सात बजे बूंदाबांदी फिर से शुरू हो गई। जिसकी वजह से सुबह का मौसम सुहावना हो गया, लेकिन पूर्वाह्न करीब 11 बजे धूप निकल आने के बाद बृहस्पतिवार को दिन भर गर्मी रही। न्यूनतम तापमान 24.6 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो से तीन दिन बूंदाबांदी होने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है।

सहारनपुर में हुई बूंदाबांदी के बीच छात्ता लेकर जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें