फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में फंसा रहा चालक, नहीं पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अस्पताल पुल पर कार और एंबुलेंस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसी में फंसा रह गया। करीब आधा घंटे तक वहां पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे तो राहगीरों ने खुद ही एंबुलेंस से किसी तरह चालक को बाहर निकाला। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

यह हादसा शुक्रवार रात करीब पौने 10 बजे अस्पताल पुल पर हुआ। चौधरी चरण सिंह चौक की तरफ से एंबुलेंस चालक जा रहा था, जबकि सदर थाने की तरफ से कार सवार। एंबुलेंस (मारुति वैन) चालक तेज रफ्तार में था और सामने से आती कार से उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसके बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एंबुलेंस का फ्रंट शीशा चकनाचूर हो चुका था और चालक स्टीयरिंग के बीच फंस चुका था। इसके बाद लोगों ने क्षतिग्रस्त कार के हिस्से को खींचा, लेकिन तब भी चालक बाहर नहीं निकला। इस पर एंबुलेंस में रखे सामान को बाहर निकालकर सीट को पीछे खिसकाया, तब जाकर चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही पहुंचा, तब तक लोगों ने चालक को बाहर निकाल दिया था। इसके बाद उसको जिला अस्पताल भेजा। वहां से उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें