फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजस्थान के दौसा जिले में गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना शर्मा की मौत के विरोध में है आईएमए
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राजस्थान के दौसा जिले में गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना शर्मा की मौत से इंडियन मेेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर से जुड़े चिकित्सकों में रोष और नाराजगी है। घटना के विरोध में आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन

आईएमए सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. मोहन सिंह ने कहा कि चिकित्सक कभी भी नहीं चाहता है कि उसके मरीज के साथ कुछ बुरा हो, क्योंकि मरीज के साथ चिकित्सक का अपना कॅरिअर और अपनी छवि भी जुड़ी रहती है। राजस्थान की घटना में कुछ असामाजिक तत्वों ने जिस प्रकार डॉ. अर्चना शर्मा के खिलाफ साजिश रची, जिसमें डॉ. अर्चना को अपनी जान गंवानी पड़ी वह निंदनीय है। चिकित्सक ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सचिव डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि नियमानुसार डॉ. के खिलाफ हत्या का मुकदमा नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम में भी यदि डॉ. की गलती सिद्ध होती है तो फिर भी एक जांच समिति जांच करती है। जांच में सिद्ध होने पर डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर होती है, लेकिन राजस्थान की घटना में पुलिस का रवैया ठीक नहीं रहा है, जिसने डॉ. अर्चना को लाचार बना दिया। कोषाध्यक्ष डॉ. अमित पांडेय, डॉ. सुभाष सहगल, डॉ. अजय सिंह, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. सौम्य जैन, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. रवि ठक्कर, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. प्रशांत खन्ना, डॉ. नरेश नोसरान, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. रिंकी चौधरी ने भी काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें