अमृत सरोवर के किनारे पौधारोपण करते डीएम सीडीओ
- फोटो : SAHARANPUR
डीएम ने किया अमृत सरोवर के अंतर्गत निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण
नकुड़/गागलहेड़ी (सहारनपुर)। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अमृत सरोवर के अंतर्गत बन रहे तालाब का निरीक्षण किया। उधर सियाराम इंटर कॉलेज में बालिका वाटिका का निर्माण कर पौधरोपण किया गया।
डीएम अखिलेश सिंह ने गागलहेड़ी क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा वेद बेगमपुर में अमृत सरोवर अभियान के तहत बन रहे तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मानक के अनुरूप अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण किया जाए। साथ ही इसके किनारों पर पौधरोपण किया जाए ताकि तालाब सुंदर व आकर्षक दिखाई दे। इस दौरान डीएम अखिलेश सिंह व सीडीओ विजय कुमार ने भी तालाब किनारे पौधरोपण किया। गागलहेड़ी के सियाराम इंटर कॉलेज में बालिका वाटिका का निर्माण कर पौधरोपण किया गया। इन्हें जियो टैग भी किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. संजय जैन ने बताया कि नींबू और सहजन सहित अन्य प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए हैं। इस दौरान संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत हुई कला प्रतियोगिता में कक्षा 12 की खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुनेंद्र पाल, मनोज शर्मा, संदीप शर्मा, सीताराम, राजेश, अखिलेश, एकता, अनूप सिंह, देवेंद्र, मेघराज आदि मौजूद रहे।
नकुड़ के सीएस नेशनल इंटर कॉलेज में प्रबंधक पवन सिंह राठौर ने स्टाफ के साथ कालेज प्रांगण में छाया व फलदार पौधे लगाए। इसके अलावा हिंदू युवा वाहिनी के नकुड़ ब्लॉक प्रभारी रविश सैनी, कृषि विभाग के एडीओ विनोद कुमार व अंकित सैनी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत खजूरहेड़ी, जलालपुरा, नगला नसीराबाद व बहरामपुरा में छाया व फलदार पौधों का रोपण किया गया।