फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मंगलवार की सुबह शाकंभरी देवी रोड पर एक आम के बाग में पेड़ पर 30 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

गांव शाहबुद्दीनपुर निवासी इमरान का शाकंभरी रोड पर बर्फ फैक्ट्री के पास आम का बाग है। सुबह करीब सात बजे बाग में एक पेड़ पर किसी युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बेहट पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के गांव के लोगों को बुलवाया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। जहां उसकी पहचान विशाल पुत्र नाथीराम निवासी राधा विहार कालोनी थाना नगर कोतवाली सहारनपुर के रूप में की गई। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, जिससे वह तनाव में था। प्रथम दृष्टया यहीं माना जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें