फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा की तैयारी का डीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
मानकताउ बडी नहर छठ पूजा का निरीक्षण करते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। छठ पूजा को लेकर व्रती 20 नवंबर को पहला अर्घ्य देंगे। जबकि दूसरा अर्घ्य 21 नवंबर की सुबह को दिया जाएगा। इसको लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। छठ पूजा सेवा समिति की तरफ से दावा किया जा रहा है कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कर इस महापर्व का आयोजन किया जाएगा। वहीं, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सोमवार को बड़ी नहर पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही पूजा के लिए जरूरी प्रबंध और गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

सहारनपुर शहर में गंगोह रोड मानकमऊ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा का आयोजन हर साल किया जाता है। इस दौरान नहर पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार 20 नवंबर की शाम और 21 नवंबर की सुबह पूजन का मुहूर्त है।
छठ पूजा सेवा समिति के संरक्षक पवन सिंह और संस्थापक संतोष ने बताया कि पूजा के दौरान कोविड-19 को लेकर शासन की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए समिति ने टीम गठित कर दी हैं। लोगों को जागरूक किया जाएगा कि पूजन करें, लेकिन गाइडलाइन का पालन करें। धार्मिक आयोजन करने के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए बीमारी से बचाव भी जरूरी है। इस दौरान अध्यक्ष आनंद सिंह, महामंत्री अर्जुन यादव, संयोजक रामा शंकर, कोषाध्यक्ष सन्नी, मीडिया प्रभारी गोलू यादव और सदस्य प्रिंस सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें