फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
कोतवाली परिसर में फरियादियों की समस्या सुनते डीएम अखिलेश सिंह व एसएसपी डा एस चनप्पा। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी और एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद दोनों अफसरों ने गोशाला का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गोवंश के चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को थाना तीतरो में आयोजित समाधान दिवस में डीएम अखिलेश सिंह व एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। कोला खेड़ी के ओमप्रकाश पुत्र हरिया की भूमि विवाद में 15 वर्षों से राजस्व विभाग के चक्कर काटने पर हल्का लेखपाल को उचित विवेचना न करने तथा अभिलेखों से संबंधित डायरी न बनाने और लंबित मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई। ग्राम महंगी में पानी की टंकी का मामला तथा धानवा -रादौर मार्ग पर व्याप्त गन्दगी की शिकायत इंतजार पुत्र कयूम ने की। जिस पर हल्का लेखपाल को हटाने के निर्देश दिए। थाना परिसर में पानी भर होने का संज्ञान लेकर तुरंत मिट्टी कार्य कराने के लिए कोतवाली प्रभारी को आदेश दिए।
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने कोतवाली के केस डायरी, आगंतुक रजिस्टर, बीट रजिस्टर, अपराध रजिस्टर की जांच की तथा अभिलेखों के रखरखाव को निर्देश दिए। कप्तान ने पुलिसकर्मी की बाइक पर जातिसूचक शब्द लिखे होने पर खासी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तत्काल हटाने को कहा।
विज्ञापन

समाधान दिवस के बाद समाचार पत्रों में गोशाला में व्याप्त गड़बड़ी की खबरों के बाद जांच की। उन्होंने बीडीओ व तहसीलदार को गोवंश के चारे की व्यवस्था के निर्देश दिए। कहा कि ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर उस पर गौवंश के चारे की बुवाई के साथ-साथ चोकर, खल की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। संविदा कर्मियों के नियमित वेतन के भुगतान के लिए बीडीओ को निर्देशित किया। उनके साथ एडीएम एफ रजनीश मिश्रा, गंगोह सीओ मोहम्मद रिजवान, तहसीलदार देवेंद्र सिंह, बीडीओ सीपी सिंह, पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजय चतुर्वेदी, कोतवाली प्रभारी विनय कुमार, अधिशासी अधिकारी अलकेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें