फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ितों के परिजनों संग मनाई दीपावली

विज्ञापन
कोरोना पीड़ित परिवारों को मिठाई वितरित करते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व नगर स्वास्थ्य अधिकारी ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने दीपावली पर प्रेरक पहल करते हुए उन परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां बांटीं, जिन्हाेंने कोरोना काल में घर के मुखिया को खो दिया था। नगरायुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने पीड़ितों के घर जाकर उन्हें मिठाई और उपहार भेंट किए। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार ने भी खलासी लाइन समेत कई स्थानों पर पहुंचकर असहायों को मिठाई और उपहार दिए।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम ने महानगर के 26 परिवार चिह्नित किए। जिन्होंने कोरोना की दूसरी लहर में घर का मुखिया खोया है। दीपावली के अवसर पर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, सफाई निरीक्षक अमित तोमर, नगरायुक्त के निजी सहायक नितिन कुमार ने सभी 26 परिवारों के घर पहुंचकर उन्हें उपहार और मिठाई देकर दीपावली की बधाई दी। साथ ही पीड़ित परिजनों को सांत्वना देकर उनका दुख कम करने का प्रयास किया। पीड़ित परिवारों के रहन-सहन और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिसमें पता चला कि मुखिया के चले जाने के बाद कई परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वे छोटा-मोटा कार्य करके किसी तरह गुजरा कर रहे हैं। नगरायुक्त ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में उनकी समस्या कम करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें