मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर निर्वाचक नामावलियों का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मज?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के विशेष अभियान की जांच के लिए कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राप्त दावों और आपत्तियों की गहन समीक्षा की।
शनिवार को उन्होंने आधा दर्जन से अधिक मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया और बूथ लेवल ऑफिसर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फार्म-6 के साथ आयु प्रमाण पत्र के रूप में कोई शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र या शपथ पत्र आवश्यक रूप से लिया जाए। उन्होंने विधानसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूरी पारदर्शिता से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देर्शों का अक्षरश: पालन किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसी भी मतदेय स्थल पर फार्म छह, आठ और आठ ए की कमी ना हो। यदि कहीं फार्म की कमी है तो संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी एवं जिला कार्यालय से समन्वय कर पूरा कराए।