फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर- घर जाकर तुलसी के पौधे वितरण किए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया। महानगर में 12 स्थानों पर एकत्र होकर तुलसी पूजन किया गया। नगर में विभिन्न स्थानों पर 175 तुलसी के पौधे लगाए। साथ ही घर-घर जाकर तुलसी के पौधों का वितरण भी किया।
विज्ञापन

अरविंद नगर का कार्यक्रम लेबर कॉलोनी पार्क में हुआ। महानगर विद्यार्थी प्रचारक चक्षु ने तुलसी पूजन कर इसके धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी लोग तुलसी के प्रयोग से स्वस्थ हुए है। साथ ही समाज से आह्वान किया कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। शाकंभरी नगर का कार्यक्रम पारस पुरम कॉलोनी पार्क में हुआ। पर्यावरण प्रमुख अनुराग ने तुलसी के राष्ट्रीय व सामाजिक महत्व का उपयोग बताते हुए कहा कि पुरातन समय से ही हमारे देश में खांसी, जुकाम, बुखार, टीबी, कैंसर, कुष्ठ रोग, माइग्रेन आदि के उपचार के लिए तुलसी का प्रयोग निरंतर होता आ रहा है। तुलसी पूजन के अन्य कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से महानगर प्रचार प्रमुख राजीव अग्रवाल, अरिहंत जैन, हरीश, महानगर बौद्धिक प्रमुख सुरेश कुमार सुनील, आकाश, विपिन कुमार ने अपने विचार रखे। एडवोकेट विवेक शर्मा, राजेश, वीरेंद्र, इंद्र कुमार, देवेश, रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें