दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप जलकर शुभारंभ करते जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी व अ?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को जनपद में 86 हजार वादों का निस्तारण किया गया, साथ ही 11 करोड़ रुपये की भी वसूली हुई। दीवानी कचहरी, वाह्य न्यायालय देवबंद, ग्राम न्यायालय बेहट, कलक्ट्रेट, सभी तहसीलों, बैंकों एवं बीएसएनएल की प्रिलिटीगेशन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
सिविल कोर्ट परिसर में जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार, अनुपम कुमार पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पुंडीर, सचिव नितिन शर्मा और प्रथम अपर जिला जज आराधना रानी ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। जिला जज अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना है। जिससे दोनों पक्षों में आपसी वैमनस्यता दूर हो सके। पक्षकारों के मुकदमों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाता है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पुंडीर आदि ने भी विचार रखे।
दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत में फरयादियो के लिये लगे जल सीविर शुभारंभ करते जिला जज अश्व?- फोटो : SAHARANPUR
दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी व अन्य न्या?- फोटो : SAHARANPUR