गागलहेड़ी में सड़क पर भरा पानी
- फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी। तालाब की निकासी ना होने से सड़कों पर गंदा पानी भरने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते ग्रामीण गंदे पानी के अंदर से ही निकलने को मजबूर हैं।
ब्लाक पुवांरका के ग्राम हरोड़ा अहतमाल में तालाब में निकासी ना होने के कारण हल्की सी बारिश में ही सड़कों पर गंदा पानी भर जाता है। इससे ग्रामीणों को गंदे पानी से निकल कर अपना राह तय करनी पड़ रही है। कई बार हरोड़ा के बीचोबीच बने तालाब से सड़कों पर जल भराव की शिकायत उच्चाधिकारियों को भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है। बृहस्पतिवार को दिनभर बरसी बारिश में तालाब भर गया जिसकी वजह से तालाब का पानी सड़कों पर आ गया। तालाब में निकासी ना होने के कारण आसपास में बने घरों के अंदर भी तालाब का गंदा पानी घुस जाता है जिससे बीमारियां भी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने पानी निकासी की मांग की है।