आग से युवती और बच्ची झुलसी
सरसावा। ढिक्का गांव के एक घर में मोमबत्ती से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। इस आग में एक युवती समेत बालिका बुरी तरह झुलस गई। दोनाें को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आग से घरेलू सामान भी जल गए हैं।
शुक्रवार को ढिक्का गांव निवासी जाहिद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात कमरे में उसकी बेटी दानिश्ता (19) नातिन मोहसिना (4) के साथ सो रही थी। कमरे में जलाई गई थी। तभी विद्युत उपकरण के संपर्क में आकर मोमबत्ती से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चीख सुनकर परिजन और गांव के लोग पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस दौरान दानिश्ता और मोहसिना बुरी तरह झुलस चुकी थी। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से दानिश्ता को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। गांव के लोगों की सूचना पर तहसीलदार नकुड़ अजब सिंह तथा कानूनगो राहुल सिंह पहुंचे। गांव के सलमान मुबारिक आदि ने अधिकारियों को बताया कि जाहिद निर्धन है। गांव वालों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुआवजा तथा झुलसी बालिकाओं का मुफ्त इलाज कराने की मांग की।