सहारनपुर। उद्यान विभाग के निदेशक डॉ. आरके तोमर ने शनिवार को कंपनी बाग स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने वहां बनने वाली हाईटेक नर्सरी के बारे में भी तकनीकी जानकारी दी।
शनिवार को उद्यान विभाग के निदेशक ने कंपनी बाग और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने कई पौधे भी रोपे। उन्होंने कंपनी बाग में सूखे पेड़ों के स्थान पर नए पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कंपनी बाग परिसर में साफ सफाई भी देखी। उन्होंने कहा कि परिसर में स्वच्छता रखना हमारी पहली जिम्मेदारी है।
इस दौरान संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. बीपी राम, उप निदेशक उद्यान जयकरन सिंह, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, डॉ. इरशाद अहमद सिद्दीकी, अशोक कुमार, सुबोध तोमर आदि मौजूद रहे।
युवाओं को पौधों का महत्व बताया
सहारनपुर। दिशा भारतीय कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड एजूकेशन के दिल्ली रोड स्थित परिसर में पौधरोपण कर युवाओं को पौधों का महत्व समझाया। शनिवार को प्राचार्य कांशीराम शर्मा और संस्थान के चेयरमैन यशपाल भाटिया ने पौधों के महत्व बताए। निदेशक गौरव अग्रवाल आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान डॉ. रजनी रानी, नेहल जैन, शीतल वालिया, शैफाली, श्वेता, अंकुर शर्मा, जसमीत गुलाटी, पूनम तोमर, महक ठकराल, जसप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।