सहारनपुर। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचने के रेस्पांस टाइम में सहारनपुर जनपद की डायल 112 पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही। डायल 112 का रेस्पांस टाइम 6.52 मिनट रहा है। बेहतर रेस्पांस टाइम में 6.32 मिनट निकाल कर गौतमबुद्ध जनपद पहले स्थान पर रहा है। इस बार टॉप टेन जनपदों में शामली पांचवें, मुजफ्फरनगर छठे और बागपत नौवें स्थान पर रहा। सहारनपुर जनपद पिछले बार दस की वरीयता सूची में पांचवें स्थान पर था।
यूपी डायल 112 की सूचना देने के बाद घटनास्थल पर पहुंचने के रेस्पांस टाइम के अनुसार प्रदेश भर के 75 जिलों की सूची शासन ने जारी की है। इस सूची में सहारनपुर जनपद की डायल 112 दूसरे स्थान पर रही है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि जनपद में यूपी डायल ने शहरी क्षेत्र में 5.21 मिनट और देहात में 7.26 मिनट का रेस्पांस टाइम आया है। जिले का कुल रेस्पांस टाइम 6.52 रहा है। एसएसपी ने बताया कि यह जनपद के लिए उपलब्धि की बात की है। प्रयास रहेगा कि इस बार जिला पहले स्थान पर रहे।
क्रम संख्या-----जनपद-------------रेस्पोंस टाइम
1. गौतमबुद्धनगर---------6.32 मिनट
2. सहारनपुर----------------6.52 मिनट
3. रायबरेली--------------------7.00 मिनट
4. जालौन-----------------------7.21 मिनट
5. शामली-----------------------7.25 मिनट
6. मुजफ्फरनगर---------------7.38 मिनट
7. बस्ती-------------------------7.39 मिनट
8. देवरिया-----------------------7.41 मिनट
9. बागपत------------------------7.50 मिनट
10. कुशीनगर---------------------8.00 मिनट