फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं ने किए मां भगवती के दर्शन

विज्ञापन
सिद्धपीठ में खोल के पानी मे फंसी कार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं ने किए मां भगवती के दर्शन
विज्ञापन

शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन किए। स्थानीय पुलिस ने दर्शनों को पहुंचे भक्तों को लॉक डाउन का पाठ पढ़ाते हुए मास्क लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

वही, शाकंभरी में खोल में आने वाली संभावित बाढ़ का खतरा बताते हुए सिद्धपीठ को जाने वाले वाहनों को भूरा देव पर ही बल्ली लगाकर रोक लिया। पूर्व में गए वाहन शाकंभरी खोल में घंटों तक फंसे रहे और उनको काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते भूरादेव पर भक्त पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं के शाकंभरी में पहुंचने की सूचना मिलते ही शाकंभरी चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और वाहनों को भूरादेव पर रोक लिया। उन्होंने भक्तों को चेताया कि खोल में बाढ़ कभी भी आ सकती है। सभी अपने वाहन भूरादेव पर रोककर पैदल ही मां के दर्शनों को पहुंचे।

भूरादेव पे बल्ली लगाकर वाहनों को रोकते चौकी इंचार्ज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें