फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने किए शाकंभरी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शांकभरी। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अव्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच मां के दर्शन किए।
विज्ञापन

रविवार को सप्ताहिक अवकाश के चलते सुबह से ही कस्बे में सिद्धपीठ को जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों का काफिला शुरू हो गया था। देखते ही देखते दोपहर तक भीड़ और बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने भूरादेव पर पहुंच लाइनों में लग कर बाबा भूरादेव के दर्शन किए। इसके बाद वे सिद्धपीठ पहुंचे तथा उन्होंने जगतजननी मां शाकंभरी के दरबार में मत्था टेक प्रसाद चढ़ाया। बहुत से श्रद्धालु लेट-लेट कर ही भवन की तरफ बढ़ रहे थे। दिन भर सिद्धपीठ परिक्षेत्र श्रद्धालुओं द्वारा माता के किए जा रहे जयघोष से गुंजायमान रहा।
उधर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के चलते वाहनों का लंबा जाम लग गया। भूरादेव मंदिर से लेकर शाकंभरी खोल में वाहनों का एक किमी लंबा ऐसा जाम लगा कि दुपहिया वाहनों एवं पैदल श्रद्धालु भी बमुश्किल ही निकल पाए। शाकंभरी खोल में श्रद्धालुओं ने अपने वाहनों को खोल के दोनों किनारे पर खड़ा कर दिया, जिससे वहां आने जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सिद्धपीठ में पुलिस व्यवस्था बिल्कुल चौपट थी। मात्र दो या तीन पुलिसकर्मी ही व्यवस्था का संभालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें