फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों के साथ 900 फिट की चुनरी लेकर गए श्रद्घालु

विज्ञापन
सहारनपुर के राधा विहार से मां शाकम्भरी देवी मंदिर के लिए 900 फिट की चुनरी लेकर रवाना होते स्वामी का? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में 900 फिट लंबी चुनरी लेकर मां शाकंभरी देवी मंदिर के लिए रवाना हुए है।
विज्ञापन

श्री राम कृष्ण विवेकानंद संस्थान और स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में श्रद्धालु चुनरी लेकर रवाना हुए। इससे पूर्व मंदिर में पूजा अर्चना की गई और मां भगवती को प्रणाम किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि 900 फिट चुनरी नव दुर्गा रूप है, जो मां शाकंभरी देवी के चरणों में सोमवार की सुबह 10 बजे अर्पित की जाएगी। इस चुनरी को गुजरात के सूरत से विशेष तौर पर तैयार कराया गया है। उन्होंने कहा कि मां भगवती प्रकृति स्वरूप है, जो चराचर में व्याप्त है। सृष्टि के जड़ चेतन में जागृत अवस्था में मां की शक्ति का ही वास है।
इस दौरान आचार्य पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित योगेश तिवारी, अरुण स्वामी, मुकेश कांबोज, रमेश शर्मा, निखित त्यागी, प्रभा, रेखा, कुसुम, गीता, ज्योति, ममता मौजूद रहे।

सहारनपुर के राधा विहार से श्रद्घालु मां शाकम्भरी देवी मंदिर लेकर जाते 900 फिट की चुनरी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें