फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: मौलाना हुसैन बने दारुल उलूम के शिक्षा प्रभारी, खुर्शीद के इस्तीफे के बाद से चल रहा था पद खाली

Tue, 29 Mar 2022 09:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी को संस्था का शिक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने मौलाना हुसैन के शिक्षा प्रभारी नियुक्त होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम की सुप्रीम पॉवर मजलिस-ए-शूरा की संस्तुति पर जमीयत उलमा-ए-हिंद उत्तराखंड के अध्यक्ष व वरिष्ठ उस्ताद मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी को संस्था का शिक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है। मौलाना खुर्शीद गयावी के इस्तीफे के बाद से ही यह पद रिक्त चल रहा था। 

विज्ञापन


गत 14 मार्च को संस्था के मेहमानखाने में हुई मजलिस-ए-शूरा की बैठक में मौलाना खुर्शीद गयावी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसे शूरा के सदस्यों ने स्वीकार कर लिया था। तभी से यह पद रिक्त चल रहा था। 

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के छह मंत्री: विभाग मिलते ही किए बड़े वादे, कोई दूसरी बार तो कोई पहली बार निभाएगा अहम जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को शूरा की संस्तुति के बाद दारुल उलूम ने संस्था में ही वरिष्ठ उस्ताद मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी को नया शिक्षा प्रभारी नियुक्त किया है। मौलाना हुसैन वर्ष 1989 में दारुल उलूम से शिक्षा पूर्ण कर यहीं पर शिक्षक के रुप में सेवाएं दे रहे हैं। बेदाग छवि के चलते उन्हें उत्तराखंड जमीयत उलमा-ए-हिंद (अरशद मदनी गुट) के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हुई है। दारुल उलूम में सबसे बड़े विभाग का दायित्व मिलने पर प्रबंधतंत्र ने उन्हें मुबारकबाद दी है। 

यह भी पढ़ें: भाकियू कार्यकर्ता भड़के: 24 घंटे में दूसरी बार शिवाया टोल पर कब्जा, सभी लाइनें कराईं फ्री, जानें क्यों है इतना गुस्सा

दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने मौलाना हुसैन के शिक्षा प्रभारी नियुक्त होने की पुष्टि की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें