फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े इनामुल हक ने रिमांड पर उगले कई बड़े राज, एटीएस ने फिर से भेजा जेल

Mon, 21 Mar 2022 11:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े इनामुल हक ने एटीएस की रिमांड पर कई बड़े राज खोले हैं। एटीएस की टीम ने उससे पूछताछ करने के बाद फिर से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीएस द्वारा देवबंद से पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े इनामुल हक ने रिमांड पर लिए जाने के बाद कई राज उगले हैं। रिमांड अवधि में एटीएस उसे कई जिलों में लेकर गई। काफी पुख्ता जानकारियां एटीएस के हाथ लगी हैं। यह भी खुलासा हुआ कि इनामुल हक स्लीपर सेल तैयार करने के लिए युवकों को बड़े लालच देता था। रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


झारखंड के जिला गिरडीह के थाना गवां अंतर्गत पटना गांव निवासी और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े इनामुल हक पुत्र इम्तियाज मियां को एटीएस ने गत 12 मार्च को देवबंद के दारुल उलूम चौक स्थित नजमी मंजिल हॉस्टल से पकड़ा था। सूत्रों के अनुसार अदालत से पांच दिन का रिमांड मिलने पर इस अवधि में इनामुल हक को एटीएस मुरादाबाद, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर सहित आठ जिलों में लेकर गई। इसके पास से बरामद हुए पहचान पत्रों के पते भी फर्जी निकले। इसके पीछे माना जा रहा है कि यह फर्जी पहचान पत्र इसलिए तैयार किए गए ताकि आतंकी गैंग में शामिल होने वाले युवकों पर इनका इस्तेमाल हो सके। 

स्लीपर सेल कर रहा था तैयार
रिमांड अवधि के दौरान हुई पूछताछ में पकड़े इनामुल हक ने यह भी स्वीकार किया कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्लीपर सेल तैयार करने में लगा हुआ था और इसका इस्तेमाल भविष्य में होना था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेमिका का मर्डर: खुलेआम वारदात से दहल उठा पूरा गांव, खून से लथपथ पड़ी थी शिवानी, मंजर देख कांप गए लोग, देखें तस्वीरें

दिया जाता था बड़ा लालच
इनामुल हक के व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, लिंक्ड, ट्विटर आदि इंटरनेट प्लेटफार्म पर बने अकाउंट में देशभर से कई युवक जुड़े हुए थे। जिन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल होने पर भरपूर पैसे का लालच दिया जाता था। फिलहाल यह सभी इंटरनेट मीडिया अकाउंट सीज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म, दोस्तों ने बनाया वीडियो, कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा, लगाया जाम

विज्ञापन


देवबंद थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि इनामुल हक को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था। 16 मार्च से 20 मार्च तक अवधि पूरी होने पर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे फिर से जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें