फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: एटीएस और एनआईए ने धार्मिक स्थल के बाहर से उठाया संदिग्ध, पूछताछ जारी

Thu, 20 Oct 2022 08:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

एटीएस और एनआईए की टीम ने देवबंद में धार्मिक स्थल के बाहर से एक संदिग्ध को उठाया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एनआईए की छापेमारी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए की टीम ने एटीएस के कमांडो के साथ संयुक्त रूप से नगर में कई स्थानों पर छापा मारा है। इस दौरान टीम ने एक धार्मिक स्थल के बाहर से संदिग्ध को हिरासत में लिया है। हालांकि, इस कार्रवाई के बारे में स्थानीय अधिकारियों को जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन


गुरुवार की शाम एनआईए और यूपी एटीएस ने संयुक्त रूप से नगर के मोहल्ला बेरुन कोटला, मोहल्ला सराय पीरजादगान और मोहल्ला लहसवाड़ा में कई स्थानों पर दबिश दी। बताया गया जा रहा है कि टीम ने मोहल्ला बेरुन कोटला स्थित एक धार्मिक स्थल से संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिसे लेकर टीम अन्य स्थानों पर भी गई। हालांकि, इन स्थानों से टीम को बैरंग ही लौटना पड़ा, लेकिन संदिग्ध को अपने साथ लेकर गई है। 

बताया जा रहा है कि टीम जिस शख्स को साथ लेकर गई है, वह बांग्लादेशी है और उसके किसी आतंकी संगठन से संबंध हो सकते हैं। आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले भी देवबंद से कई बार संदिग्ध आतंकी पकड़े जा चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंखों देखा मंजर: जिंदगी बची तो छलक पड़े आंसू, बोले- सामने थी मौत, कभी भूल नहीं पाएंगे ये हादसा, देखें तस्वीरें 

सीओ रामकरण का कहना है कि उन्हें एटीएस की कार्रवाई के बारे में कोई सूचना नहीं है। इस बारे में एटीएस अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UP: कभी बसपा को बताया था लुटेरों का गिरोह, इमरान मसूद अब खुद बने 'हाथी' के महावत, मेयर-सांसद सीट पर निगाहें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें