फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मरीज में डेंगू की पुष्टि, बुखार के भी पांच मरीज मिले

विज्ञापन
मुजफ्फराबाद ब्लॉक में निरीक्षण करते जेडी स्वस्थ्य - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में मंगलवार को एक और मरीज की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। चिकित्सा विभाग अभी तक 418 मरीजों में डेंगू की पुष्टि कर चुका है। मंगलवार को सात जगहों पर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित हुए, जिनमें 110 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें बुखार के भी पांच मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि मंगलवार को जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों के द्वारा ब्लॉक पुवांरका के गांव गागलहेड़ी, ब्लॉक देवबंद के गांव सुल्तानपुर, ब्लॉक मुजफ्फराबाद के गांव रामखेड़ी तथा सहारनपुर नगर में मोहल्ला ब्रह्मपुरी और हसनपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। कुल 110 मरीज इलाज कराने पहुंचे, जिनमें बुखार के पांच मरीज शामिल रहे। बुखार के मरीजों को दवा देने के साथ ही उनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। सर्वेक्षण टीमों के द्वारा 394 घरों पर जाकर 1598 लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
जेडी ने निरीक्षण कर लिया फीडबैक
सहारनपुर। डेंगू और बुखार का प्रकोप बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं और बीमारियों की रोकथाम के लिए की जा रहे एंटीलार्वा के छिड़काव और फॉगिंग की हकीकत जानने के लिए संयुक्त निदेशक ने मंगलवार को निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. निमेष चावला मंगलवार को टीम के साथ मुजफ्फराबाद ब्लॉक के गांवों में पहुंचे। उन्होंने घर घर जाकर लोगों से बात की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं, एंटीलार्वा के छिड़काव और फॉगिंग की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जो भी मरीज बुखार के आते हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। अब बुखार काफी नियंत्रित हो चुका है। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें