फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लखीमपुर कांड से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त और उनके पुत्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए। आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने भी किसानों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पहले खनन अनुुुुभाग ग्राउंड पर एकत्र हुए। वहां से सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने को लेकर नारेबाजी की। निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा लखीमपुर खीरी जनपद में आठ लोगों पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त करने और उनके पुत्र सहित उनके साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराए। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की भी मांग की। उन्होंने कहा किसानों के विरुद्घ हिंसात्मक बयान देने वाले नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं मुकदमे दर्ज कराएं। उन्होंने मृतकों के परिजनों 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने और एक आश्रित को सरकारी नौकरी दिलाने की भी मांग की।
इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता मेवाराम, चौधरी अशोक कुमार, रघुवीर सिंह, सरदार भोला सिंह, हरि सिंह, ओमवीर, आलिम प्रधान, सचिंदर राणा, अरुण राणा, मनोज, महीपाल, सुरेश अमीर हैदर जैदी, देवेंद्र, जोनू, जिले सिंह, सचिन, सुरेश सैनी, प्रदीप शर्मा, संजिल, मनमोहन सिंह, बबली कांबोज आदि ने भी विचार रखे। वहीं, आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के करणवीर सिंह, विजय गौतम और प्रवीण गौतम आदि ने किसानों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें