फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नाबालिग से हुए दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली में नाबालिग लड़की से हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में अखिल भारतीय महासभा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नारेबाजी कर जुलूस निकाला। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें दोषियों को फांसी दिलाने और पीडित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में महासभा की तरफ से कहा गया कि दिल्ली केंट के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया गया बल्कि जलाकर हत्या भी कर दी गई। यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष वरदान वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष धीरज आजाद, महानगर अध्यक्ष आशीष वाल्मीकि, रवि घावरी, मोहित नागवंशी, आशु वेदी, हिमांशी कल्याण, अंश बिडला, सुमित गोगलिया, रोहित वाल्मीकि, प्रांकुर चावरिया, अजय वैद्य, शाहिल मल्होत्रा, सावन टांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें