फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पद्मावती के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 20 Nov 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पदमावती फिल्म का विरोध करते राजपूत समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में जय राजपूताना संघ ने रविवार को फिल्म पदमावती में राजपूत इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में राजपूत इतिहास के साथ ही हिंदू संस्कृति से भी छेड़छाड़ की गई है। इससे क्षत्रिय और हिंदू समाज में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


 रविवार को ग्राम हलालपुर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई फिल्म पदमावती, चित्तौड़गढ़ की महारानी पदमिनी की गाथा पर आधारित है।

इतिहास के साथ की गई छेड़छाड़ के चलते न सिर्फ राजपूत समाज में बल्कि समस्त हिंदू समाज में भारी रोष व्याप्त है। कहा कि सभी राजपूत संगठनों, सामाजिक संगठनों और इतिहासकारों द्वारा फिल्म के विवादित दृश्यों का विरोध किया जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिल्म से गलत तथ्यों को हटाकर महारानी पदमिनी को जौहर दिखलाते हुए फिल्म प्रदर्शित की जाए। मोहित चौहान, दुष्यंत चौहान, फूल सिंह पुंडीर, संदीप राणा, शक्ति राणा, संजू चौहान, भूपेंद्र राणा, कदम सिंह, दिनेश पुंडीर, पुनीत राणा, चेतन पुंडीर, मेनपाल राणा, अरुण राणा, विवेक राणा,

जुगनू राणा, प्रशांत पुंडीर, मयंक राणा, अभय राणा, पुष्पा देवी, सुरेश रानी, सुमन रानी, विनोद देवी, मूर्ति देवी, कमला देवी आदि रहे। देवबंद में फिल्म पदमावती को लेकर शुरू हुआ विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

रविवार को क्षत्रिय समाज के लोगों ने जदौड़ा जट्ट गांव में नारेबाजी करते हुए फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली व दीपिका पादुकोण का पुतला आग के हवाले किया। 

रविवार को जड़ौदा जट्ट गांव में आयोजित हुई क्षत्रिय समाज की सभा में प्रवीण मित्तल ने कहा कि ऐसे लोगों के द्वारा समय समय पर हिंदू समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसको अब हिंदू समाज किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

ठाकुर अमित राणा ने कहा कि संजय लीला भंसाली व दीपिका पादुकोण के द्वारा हिंदू समाज की शान महारानी पदमावती का अपमान करने का काम किया गया। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चेतावनी दी यदि जनपद सहारनपुर के किसी भी सिनेमाघर मालिक ने फिल्म को दिखाने का दुस्साहस किया और कोई घटना घटित हुई तो उसकी जिम्मेदारी थियेटर मालिक की होगी।

इसके उपरांत लोगों ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली व दीपिका पादुकोण के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। इस मौके पर सुंदर राणा, ओमपाल राणा, इसम सिंह राणा, जसबीर सिंह राणा, जयकुमार प्रधान, दीपक राणा, मोंटी राणा, कपिल राणा, शेखर राणा, वीशु राणा, विजयपाल प्रजापति, सन्नी राणा, प्रवीण राणा, अंकुर चौहान, स्वपनिल राणा, प्रदीप सैनी, जय कुमार आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें