फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू राघवपुरम सहित तीन कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण किया

विज्ञापन
राघवपुरम में अवैध कॉलोनी ध्वस्त करता विकास प्राधिकरण की जेसीबी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अवैध निर्माणों के साथ ही स्वीकृत मानचित्र से विपरीत निर्माण करने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। ताजा मामला न्यू राघवपुरम कॉलोनी का है, जिसमें चार हजार वर्ग मीटर की स्वीकृति कराकर सात हजार वर्ग मीटर पर कॉलोनी काट दी गई। एसडीए ने शनिवार को उक्त कॉलोनी में ध्वस्तीकरण किया। इसके अलावा खाताखेड़ी में भी दो अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण किया गया है।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि तोता चौक के पास न्यू राघवपुरम कॉलोनी के लिए चार हजार वर्ग मीटर का मानचित्र स्वीकृत कराया गया था, लेकिन उससे अलग भी कॉलोनी में निर्माण किए गए हैं। जिनका मौके पर कोई स्वीकृति नहीं दिखाई गई। स्वीकृत व अतिरिक्त कुल सात हजार वर्ग मीटर भूमि पर निर्माण मिले हैं। 23 अगस्त को कॉलोनाइजर को निर्देश दिए गए थे कि वह चार हजार वर्ग मीटर से अतिरिक्त निर्माणों को अपने खर्चे पर ध्वस्त कर ले, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद प्राधिकरण ने पुलिस बल को ले जाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया है। उधर, खाताखेड़ी में दो लोगों द्वारा 2.556 हेक्टेयर भूमि पर कॉलोनी काटी जा रही है, जिसमें भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। खाताखेड़ी ही में एक व्यक्ति के द्वारा करीब 35 बीघा भूमि पर कॉलोनी काटी जा रही है। यहां भ्ज्ञी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें