फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालकर की हत्या के आरोपियों फांसी देने की मांग

विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालते भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस के पदाधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली में हुई युवती की हत्या के मामले में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम रेलवे स्टेशन के निकट स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर से संगठन के राष्ट्रीय संचालक अजय कुमार बिरला के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। इसके साथ ही मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात राष्ट्रपति के नाम नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। अजय कुमार बिरला ने कहा कि दिल्ली में हुई युवती की हत्या के मामले में परिजनों को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। दुष्कर्म और हत्याओं की वारदात हो रही हैं। इसलिए आरोपियों को सख्त सजा मिले। ताकि भविष्य में कोई ऐसा अपराध करने का साहस न कर पाए। इस दौरान भारत, प्रवीण सौदाई, रमेश डबराल, डॉ. दिनेश कल्याण, गौरव पुहाल, संजय सूद, पंकज, सुलेख कुमार, अमित, गोल्डी, अमर पाल सिंह, रंजीत सिंह, कुलवीर, अन्नू बिरला, गुलफाम, जाबिर, हाजी अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें