फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संदिग्ध आतंकी सुहैल के आधार कार्ड की जांच कराने की मांग

Sat, 27 Jun 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने गंगोह पुलिस के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। इसमें राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले के साथ-साथ आरोपी के आधार कार्ड में जन्मतिथि बढ़ाए जाने के दावे की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि आरोपी के परिजनों ने दावा किया है कि रोजगार के लिए आयु सीमा पूरी दिखाने के उद्देश्य से आधार कार्ड में जन्मतिथि बढ़वाई गई थी। यदि जांच में यह तथ्य सही पाया जाता है तो यह सरकारी दस्तावेज में गंभीर अनियमितता का मामला है। संगठन ने मांग की कि संबंधित जनसेवा केंद्र, एजेंट, संस्था अथवा अधिकारी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
संगठन ने यह भी मांग की कि यह पता लगाया जाए कि कहीं इसी प्रकार का कोई संगठित गिरोह अन्य लोगों के दस्तावेजों में भी अवैध परिवर्तन तो नहीं करा रहा है, साथ ही राम मंदिर प्रकरण की एनआईए, एटीएस व अन्य एजेंसियों से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान तहसील अध्यक्ष दीपक सैनी, दीपांशु सैनी, अंकित सैनी, गोपाल सिंह, अंश कर्णवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें