फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सरकार मजबूती से अदालत में रखे अपना पक्ष, समय से कराए पंचायत चुनाव

Sat, 27 Jun 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में नियुक्त करने के निर्णय पर प्रयागराज हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। सुनवाई 13 जुलाई को होगी। इस फैसले पर ग्राम प्रधानों ने अपनी राय जाहिर की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सरकार को हाईकोर्ट में सशक्त पैरवी करनी चाहिए। जरूरी हो तो सर्वोच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाना चाहिए। यदि ग्राम प्रधानों को प्रशासक के पद से हटाया जाता है, तो गांवों का विकास अवरुद्ध हो जाएगा।
जिले में 884 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 12 में फिलहाल ग्राम प्रधान निर्वाचित नहीं है। 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 27 मई से सरकार ने शासनादेश जारी कर ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त कर दिया था। यह ऐसा पहला मौका था, जब एडीओ पंचायत के स्थान पर ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाया गया। इस निर्णय का जिले के ग्राम प्रधानों ने स्वागत भी किया था। अब जब हाईकोर्ट ने इस निर्णय पर फिलहाल रोक लगाई है तो ग्राम प्रधानों का कहना है कि इससे ग्राम पंचायतों का विकास रुक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें