फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन होगी डबल

Wed, 21 Dec 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शिलान्यास करते केंद्रीय रेल राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नानौता में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार कोनानौता रेलवे स्टेशन पर दिल्ली शाहदरा-शामली, टपरी-सहारनपुर बाईपास रेल सेक्शन के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण की करीब 15 सौ करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में उत्तर प्रदेश में पिछले 30 वर्षों में जितनी भी योजनाएं लंबित थी, उन्हें चलाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने रामपुर मनिहारान के पास स्थित जंधेड़ा फाटक और थानाभवन के उस्मानपुर को हाल्ट बनाने की घोषणा की। मंगलवार को नानौता रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र में सरकार बनी है
विज्ञापन


तभी से रेल योजनाओं पर सबसे अधिक ध्यान दिया जा रहा है। रेल परियोजना के लिए पिछले दो वर्षों में उत्तर प्रदेश के लिए पांच हजार करोड़ निवेश किया जा चुका है।

उन्होंने कहा, पिछले कई वर्षों से रेलवे के विकास पर ध्यान नहीं दिया गया, यही कारण है कि देश की सड़कों पर यातायात का भार तेजी से बढ़ा है। इसका नुकसान सबसे ज्यादा देश की जनता को हो रहा है।

केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही लगातार रेलवे के विकास पर तेजी से काम हो रहा है। ट्रेनों की रफ्तार के साथ ही उनकी संख्या भी बढ़ाई गई है। रेल यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार रेल मंत्रालय काम कर रहा है।

रेल राज्यमंत्री ने कहा कि अब तक मालगाड़ियों के आने-जाने का समय ही नहीं पता लगता था। मगर पायलट प्रोजेक्ट के तहत चार मालगाड़ियों को टाइम टेबल पर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि सांसदों द्वारा जो अन्य चीजों का प्रस्ताव दिया हुआ है, उस पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद-सहारनपुर, गाजियाबाद-मुरादाबाद व मेरठ-खुर्जा रेलमार्ग का विद्युतीकरण कराया जा चुका है।

जबकि बाकी शेष खंड भी जल्द पूरे किए जाएंगे। इस दौरान रेलवे महाप्रबंधक एके पुठिया, दिल्ली के रेलवे प्रबंधक अरुण अरोड़ा सहित वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।

नानौता क्षेत्र के लोगों में उस समय मायूसी छा गई जब रेल मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा रेलवे स्टेशन पर प्लेट फार्म व जनता तथा अजमेर एक्सप्रेस के स्टापेज की घोषणा नहीं की गई।

लोगों को उम्मीद थी कि रेल मंत्री नानौता को यह सौगात देंगे। हालांकि सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने दावा किया कि हरिद्वार अजमेर एक्सप्रेस के स्टापेज पर रेलमंत्री ने सहमति दे दी है।

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के भाषण के दौरान लोगों ने नानौता में जनता ट्रेन तथा प्लेट फार्म की मांग करते हुए कहा कि उन्हें भाषण नही राशन भी चाहिए। जिस पर मंत्री ने कहा कि उनके पास जो भी क्षेत्र की समस्याएं व मांग है, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।

सहारनपुर सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने सिद्धपीठ शाकंभरी देवी तक रेल लाइन विकसित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसके बाद इस ट्रैक को सहारनपुर से आगे मां शाकंभरी देवी से होते हुए विकासनगर तक ले जाने का काम करें। इसके अलावा इस रेल लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण पर रेल राज्यमंत्री को धन्यवाद दिया। 

बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा इस रेलमार्ग पर एक किसान एक्सप्रेस के नाम से ट्रेन चले ताकि किसान अपनी सब्जियों व अन्य सामान को आराम से मंडियों तक पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि इस रेल लाइन की हालत ऐसी थी कि अगर किसी को जीते जी नरक के दर्शन करने हों तो वह इस रूट पर यात्रा कर ले। मगर, केंद्र की मोदी सरकार ने इस रेल लाइन का विकास कर लाखों रेल यात्रियों को राहत पहुंचाई।

कैराना सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि सहारनपुर से पुरानी दिल्ली के बीच रेलमार्ग को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता रहेगा। उन्होंने मांग की कि किसी भी क्षेत्र के नाम से एक ट्रेन को चलाया जाएं। इससे पहले उन्होंने सांसद राघव लखनपाल शर्मा को मंडलेश्वर बताया तो लोगों ने तालियों से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंडल के सांसद होने के नाते ये मंडलेश्वर हैं।

इस दौरान थानाभवन विधायक सुरेश राणा, गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक राजीव गुंबर, पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण पुंडीर, राजवीर सिंह, केएल अरोड़ा, भाजयुमो प्रभारी अजीत राणा, बीडीसी अनुराग राणा, व्यापारी नेता राजीव नामदेव, कंवरपाल सिंह चौहान, रविंद्र पुंडीर, सोनेंद्र राणा, कमलजीत सिंह, भूपेंद्र शर्मा, संदीप रावत, योग चुग, विनोद चोचड़, विनेश शर्मा, विशाल शर्मा, मानवेंद्र, अनुज राणा, सुरजीत चौधरी, मेलाराम, यशपाल चौहान, सुधीर पंवार, आनंद भाटिया मौजूद रहे।

रेल लाइन एक नजर में
- कुल 155 किलोमीटर लंबे मार्ग के दोहरीकरण के लिए एई के अनुसार 1500 करोड़ रुपये व डीई के अनुसार 1214 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। जिसमें 2 जंक्शन स्टेशन, 17 क्रासिंग स्टेशन, बड़े पुल -14 , छोटे पुल 388,  रोड अंडर ब्रिज/ समपार , स्टाफ क्वार्टर - 236,  गेज - 1676 एम आदि चीजें शामिल है।
विज्ञापन


- लाइन के विद्युतीकरण के लिए 172.79 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें