सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री
सहारनपुर। त्योहारों पर हर कोई अपने घर जाना चाहता है, लेकिन ट्रेनों की रेंगती चाल यात्रियों के सफर को मुश्किलों भरा बना रही है। छपरा-अमृतसर स्पेशल और इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने साढ़े तीन से नौ घंटे की देरी से पहुंची। इन ट्रेनों को यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर इंतजार कराया। वहीं, शालीमार और गोल्डन टेंपल पहले से ही निरस्त चल रही।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन से अप-डाउन में 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनके अलावा त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें शुरू की जाती हैं। 40 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। त्योहारों की वजह से ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ चल रही। हालत यह है कि कंफर्म टिकट तक नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों को खड़े होकर या फिर महिला और दिव्यांग कोच में बैठकर सफर तय कर रहे। मंगलवार को ट्रेन नंबर 04607 छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन नौ घंटे और 14682 जालंधर सिटी-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से सहारनपुर में आई। 14609 योग नगरी ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा और 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस निरस्त रही।
इंटरसिटी एक्सप्रेस ऐसी ट्रेन है, जिसमें नौकरपेशा सफर करते हैं। खासकर मुजफ्फरनगर और मेरठ के लिए फायदेमंद है।