फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पिछले साल की तुलना में दिवाली पर हुआ कम प्रदूषण, फिर भी खराब स्तर पर रहा

Wed, 22 Oct 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान पटाखों से निकलता धुंआ
विज्ञापन
सहारनपुर। दिवाली पर आधी रात तक जमकर हुई आतिशबाजी के बावजूद पिछले साल की तुलना में वायु प्रदूषण कम हुआ है। बीते वर्ष दिवाली पर घंटाघर चौक का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 272 था, वहीं इस बार यह गिरकर 209 पर आ गया।
विज्ञापन

जनपद में औद्योगिक इकाइयां कम होने, शहर छोटा होने और हरियाली अधिक होने के कारण सामान्य दिनों में एक्यूआई 70 से 100 के बीच रहता है। चूंकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रत्येक वर्ष दिवाली पर वायु प्रदूषण पर नजर रखने के लिए मॉनिटरिंग करता है। ऐसे में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने इस बार भी दिवाली से पहले 13 अक्तूबर को घंटाघर और आईआईटी रुड़की के सहारनपुर स्थित आईपीटी परिसर का एक्यूआई मापा था, जो क्रमश: 138 और 117 आया था, लेकिन दिवाली की रात यही एक्यूआई घंटाघर पर 209 और आईपीटी परिसर में 171 आया। एक्यूआई की 209 की स्थित वायु प्रदूषण के इंडेक्स में खराब स्तर की मानी जाती है। पिछले वर्षों की दिवाली पर हुए वायु प्रदूषण के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते वर्ष की तुलना में स्थिति कुछ हद तक राहत देने वाली रही है, क्योंकि बीते वर्ष घंटाघर का एक्यूआई 272 था। बीते सात वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो केवल 2023 में एक्यूआई सबसे कम 174 रहा था। अन्यथा बाकी वर्षों में 209 से अधिक ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें