फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून की टीम ने सुल्तानपुर को 44 रन से हराया

विज्ञापन
भूतेश्वर इंटर कॉलेज में आयोजित टूनामेंट में शॉट लगाता बल्लेबाज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित अंडर-19 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को जीएसआर क्रिकेट एकेडमी देहरादून और वाईसीसी एकेडमी सुल्तानपुर के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में देहरादून की टीम ने 44 रन के अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देहरादून की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इनमें अनुराग ने 38 और मयंक ने 32 रन का योगदान दिया। वाईसीसी एकेडमी सुल्तानपुर की ओर से सुनीत व कन्हैया ने दो -दो विकेट लिए। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने मैैदान पर उतरी सुल्तानपुर की पूरी टीम 14.4 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई। इस तरह देहरादून की टीम ने मुकाबला 44 रन से जीत लिया। सुल्तानपुर की ओर से विशाल ने सर्वाधिक 50 और गोविंद ने 23 रन बनाए। देहरादून की ओर से अनिकेत ने तीन व रिदम ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। मैन ऑफ द मैच अनिकेत को चुना गय। मैच के दौरान सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, रणधीर कपूर, अवनीश मंदोलिया, मनीष अरोड़ा, भूपेंद्र कच्छल, नीरज गोयल, मृदुल गर्ग, रमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें