फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तैयार, न्यू पिलखनी से लुधियाना तक सरपट दौड़ी मालगाड़ी, पढ़ें खास बातें

Tue, 26 Sep 2023 11:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन से न्यू गोविंदगढ़ मंडी तक 134 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक के निरीक्षण से संतुष्ट होकर डीएफसी के सीजीएम पंकज कुमार गुप्ता और अन्य अधिकारियों ने नारियल फोड़कर व लोको पायलट को माला पहना स्वागत करते हुए मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
मालगाड़ी को किया रवाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन से लुधियाना तक पूरा हो गया है। इसमें मालगाड़ी परिचालन के लिए निर्बाध रेलवे ट्रैक की स्थापना की गई है। इस ट्रैक पर मालगाड़ी का सफल ट्रायल किया गया।

विज्ञापन


डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन से न्यू गोविंदगढ़ मंडी तक 134 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक के निरीक्षण से संतुष्ट होकर डीएफसी के सीजीएम पंकज कुमार गुप्ता और अन्य अधिकारियों ने नारियल फोड़कर व लोको पायलट को माला पहना स्वागत करते हुए मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाई।

इसके बाद मुरादाबाद से आई खाली मालगाड़ी न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन से पंजाब के न्यू गोविंदगढ़ मंडी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गई। डीएफसी के ट्रैफिक इंचार्ज उधम सिंह सोलंकी तथा न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन से लुधियाना तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का रेलवे ट्रैक अब पूरी तरह तैयार है। अब से पहले बीच-बीच में अनेक स्थानों पर ट्रैक नहीं डाला जा सका था जिस कारण मालगाड़ी को डीएफसी के ट्रैक से बार-बार भारतीय रेल के ट्रैक पर लाना पड़ता था परंतु अब पूरा रेलवे ट्रैक बिछ चुका है।

इस पर रविवार को केवल लोकोमोटिव चलाकर ट्रायल किया गया था जबकि सोमवार को खाली मालगाड़ी ट्रैक पर दौड़ी। जो बिना किसी रुकावट के न्यू पिलखनी स्टेशन से पंजाब के न्यू गोविंदगढ़ मंडी रेलवे स्टेशन तक 134 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर निर्बाध और तयशुदा गति तक गई। न्यू गोविंदगढ़ मंडी से लुधियाना तक डीएफसी का ट्रैक प्रथम चरण में ही बिछ चुका था।

रेलवे अधिकारी उधम सिंह सोलंकी ने बताया कि अब लुधियाना से लेकर न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन तक डीएफसी का पूरा रेलवे ट्रैक तैयार है जिस पर जल्दी ही लोडेड मालगाड़ी बिना रुकावट सरपट दौड़ लगाएंगी।

यह भी पढ़ें: यूपी: तन पर वर्दी पर मन खुश नहीं, दरोगा ने इस्तीफे में लिखी ऐसी बात, हर कोई हैरान, खूब चर्चा में है मामला
विज्ञापन

मालगाड़ी संचालन के मौके पर बीडी शर्मा, एपी सिंह, जेपी गोयल, अशोक मोदगिल, सुरेंद्र सिंह, हरसिमरत सिंह, अखिल प्रताप सिंह, मणि भूषण प्रसाद, रामकुमार उमानाथ आदि रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पाकिस्तान से आई हूं, मुंबई जाना है; पासपोर्ट हो गया चोरी, एक कॉल से मचा हड़कंप, एलआईयू ने ऐसे की पहचान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें