फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत, बचाने के प्रयास में दो सगे भाई झुलसे

विज्ञापन
करंट से झुलसा युवक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत, बचाने के प्रयास में दो सगे भाई झुलसे
विज्ञापन

तीतरो (सहारनपुर)। विद्युत ट्रांसफार्मर से अपने घर तक सप्लाई के लिए तार खींच रहे युवक की एचटी लाइन के करंट से मौत हो गई। जबकि उसे बचाने के प्रयास में दो सगे भाई झुलस गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
शुक्रवार सुबह आठ बजे गांव धानवा में इरफान उर्फ फान्नी (30) पुत्र हाजी शरीफ गांव की आबादी के पास खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से अपने घर तक लाइन बनाने के लिए तार डाल रहा था कि अचानक इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन के करंट की चपेट में आ गया। उसे करंट से तड़फता देख पास ही खड़े सगे भाई फरमान और याद मोहम्मद ने बचाने का प्रयास किया तो वे भी करंट से झुलस गए। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तीनों को गंगोह निजी चिकित्सक के यहां भेजा, जहां इरफान को मृत घोषित कर दिया गया। याद मोहम्मद को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि फरमान को गंभीर होने पर हायर सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन

युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव के प्रधान बाबू राव खां, इंतजार खां, साजिद, सलीम, फरमान, जुनैद आदि का कहना है कि एचटी लाइन के तार खेतों व आबादी में नीचे तक लटके है, परंतु विभागीय अधिकारी जर्जर व ढीले तारों की मरम्मत कराने के प्रति गंभीर नहीं हैं। इस कारण हादसों में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उधर खड़लाना बिजलीघर के अवर अभियंता दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक अवैधानिक तरीके से विद्युत लाइन खींच रहा था। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसमें विभाग की कहीं कोई गलती नहीं है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

करंट से झुलसे युवक के घर पहुंचे ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

मृतक इरफान का फाइल फोटो।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें