सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। लॉकडाउन और गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनि होम आइसोलेशन वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने अभी तक पल्स ऑक्सीमीटर नहीं खरीदा है, उन्हें तत्काल कोविड-19 अस्पतालों में शिफ्ट किया जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
कैंप कार्यालय में मंडलीय कोरोना प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा डोर-टू-डोर सर्विलांस एवं कोरोना संक्रमण की जांच में तेजी लाए। उन्होंने कहा किसी भी मेडिकल स्टोर पर बिना कैश मैमो और चिकित्सक के पर्चे के बिना दवाई ना दी जाए। उन्होंने कहा कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को तत्काल जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कोविड अस्पतालों में मरीजों के खाने की गुणवत्ता, पेयजल, प्रकाश एवं साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के मंडलीय अधिकारी आदि रहे।