फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, रामपुर मनिहारान। मोहल्ला बंजारान निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के कमरे में लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला बंजारान निवासी मांगेराम (32) पुत्र ज्ञानचंद का शव शनिवार की दोपहर बाद उसके घर में एक कमरे में लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि युवक डिप्रेशन में था। उनकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। माना जा रहा है कि मानसिक परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की है। फिर भी अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें