फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे तो लटकाए, बिजली कनेक्शन कराना भूला विभाग

विज्ञापन
सांगाठेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय में बंद पडे पंखे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पंखे तो लटकाए, बिजली कनेक्शन कराना भूला विभाग
विज्ञापन

सहारनपुर। जून माह चल रहा है। गर्मी में बिना पंखों के बसर करना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण परिषदीय विद्यालयों के बच्चे बिना पंखे की हवा के ही पांच घंटे विद्यालयों में गुजार रहे हैं। हैरत की बात यह है कि विद्यालयों में बिजली की फिटिंग और पंखे तो लगवा दिए, लेकिन विभाग कनेक्शन कराना भूला गया। जनपद में कुल 1438 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं।
बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव सलेमपुर स्थित परिषदीय विद्यालय में बिजली की फिटिंग है। छतों पर पंखे भी लटकाए गए हैं, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं होने की वजह से शिक्षकों और विद्यार्थियों को बिना पंखे की हवा के ही रहना पड़ता है। प्रधानाध्यापक नरेश शर्मा ने बताया कि बिजली के कनेक्शन लेने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन फिलहाल कनेक्शन नहीं होने की वजह से पंखें बंद ही हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय सांगाठेड़ा तीतरों में भी बिजली कनेक्शन नहीं है। यहां 79 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन बच्चों की सहूलियत के लिए अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया है। शिक्षकों ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं हुआ है। ऐसे में गर्मी में बिना पंखे के ही बैठना पड़ता है। इतना ही नहीं, यदि मौसम खराब हो जाए और कक्षों में अंधेरा हो जाए तो बिना बल्ब के अंधेरे में पढ़ाना भी मुश्किल रहता है। प्राथमिक विद्यालय रामनगर और प्राथमिक विद्यालय हकीकतनगर में बिजली कनेक्शन और पंखे आदि सभी की व्यवस्था है, लेकिन दिन में बिजली की अघौषित कटौती की वजह से पंखे और कनेक्शन होना व ना होना बराबर है।
विज्ञापन

पेयजल की भी समस्या
जिन विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं है वहां पेयजल की भी समस्या है। क्योंकि सबमर्सिबल चलाने के लिए बिजली की जरूरत रहती है। यदि विद्युत कनेक्शन ही नहीं है तो सबमर्सिबल भी नहीं है। ऐसे में पेयजल और शौच के लिए हैंडपंपों से पानी लेना पड़ता है।
मिशन कायाकल्प में भी नहीं सुधरी स्थिति
परिषदीय विद्यालयों में मिशन कायाकल्प चलाया गया है, जिससे उक्त विद्यालयों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। सुंदर और मजबूत भवनों के साथ ही सुंदर परिसर, पेयजल के लिए टंकी, सुलभ शौचालय, बिजली कनेक्शन आदि पर काम किया गया है, लेकिन जनपद के अनेक विद्यालय ऐसे हैं, जहां बिजली कनेक्शन नहीं होने से कईं कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
जनपद के ज्यादातर परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बिजली कनेक्शन हैं। कुछ ही विद्यालय हैं, जहां कनेक्शन नहीं हैं, लेकिन विभाग उसके लिए काम कर रहा है। जल्द ही शत प्रतिशत विद्यालयों में बिजली के कनेक्शन होंगे।
विज्ञापन

वैभव जैमिनी, जिला समन्वयक।

सांगाठेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय में बंद पडे पंखे- फोटो : SAHARANPUR

ग्राम सलेमपुर विद्यालय में बंद पडे पंखे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें