फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साइबर ठगों ने DIG का बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, रिश्तेदारों से मांगे रुपये, जांच में जुटे अधिकारी

Tue, 14 May 2024 09:37 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में साइबर ठगों ने डीआईजी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर रिश्तेदारों से रुपये मांगे। उधर, जानकारी मिलने पर साइबर सेल जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
डीआईजी अजय कुमार साहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में डीआईजी अजय कुमार साहनी का साइबर ठगों ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया है। इससे लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। वह लोगों से रुपये की भी डिमांड कर रहे।

विज्ञापन


उधर, डीआईजी ने साइबर सेल को जानकारी दी है। फर्जी एकाउंट बनाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, साइबर सेल ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

सहारनपुर रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि उनका फेसबुक पर पेज है। जिस पर वह पुलिस से संबंधित सामग्री डालते हैं। इसको किसी ने हैक नहीं किया, लेकिन उनके नाम से एक फेसबुक आईडी बना ली है। जो पूरी तरह से फेक है। एक दो मैसेज डीआईजी के जानकारों के पास गए हैं, जिनसे रुपये मांगे हैं।

यह भी पढ़ें: Murder In Saharanpur: युवक की हत्या कर शव ईंख के खेत में फेंका, नहीं हो सकी पहचान, जेब में मिला ये सामान
विज्ञापन

इसको डीआईजी ने गंभीरता से लिया और तत्काल सहारनपुर साइबर सेल को निर्देश दिए कि फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले को गिरफ्तार किया जाए। साइबर सेल जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि टीम आरोपियों तक पहुंच गई है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: हाईवे पर सीओ के बेटे पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें