फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घूंघट में गिटार बजाकर रातोंरात वायरल हुई सहारनपुर की प्रोफेसर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। शादी के बाद मोदीनगर स्थित अपने ससुराल में महिला संगीत के दौरान घूंघट में गिटार बजाकर सहानपुर की प्रोफेसर रातोंरात वायरल हो गई। वीडियो को लोगों ने इतना पसंद किया कि पांच दिन में ढाई करोड़ व्यूवर्स हो गए।
यहां मुन्नालाल कॉलेज में संगीत की असिस्टेंट प्रोफेसर तान्या सिंह मूल रूप से एटा की रहने वाली हैं। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एटा से हुई। संगीत में स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई आगरा के दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से की। उन्होंने संगीत की शिक्षा डॉ. गौतम तिवारी और प्रो. रवि भटनागर से ली। 2020 में स्नातकोत्तर करते ही कोरोना के कारण लॉकडाउन ले गया। ऐसे में छुट्टियों में घर रहते हुए यूट्यूब से गिटार बजाना सीखा। तीन साल से यह सहारनपुर में संगीत की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 नवंबर को उनकी शादी यूपीपीसीएल में एसडीओ के पद पर तैनात आदित्य गौतम से हुई है। आदित्य सहारनपुर में तैनात हैं। तान्या और आदित्य ने अपनी शादी उत्तराखंड के श्री योगी नारायण मंदिर में की, जहां शिव-पार्वती की शादी हुई थी। यहां परिवार के सीमित लोगों के बीच विवाह के बाद वह 29 में अपनी ससुराल मोदीनगर लौट आईं। वहां 30 नवंबर को अपनी ससुराल में मुंह दिखाई पर हुए महिला संगीत में उन्होंने घूंघट में गिटार बजाकर गीत गया। तान्या बताती हैं कि उन्हें पता भी नहीं था कि जो लोग वीडियो बना रहे हैं वह उसे सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे। उन्होंने बताया कि वीडियो उनके पड़ोस की चाची द्वारा किया गया है। शेयर होने के बाद उन्हें इसका पता चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें