फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। शुक्रवार की देर शाम चुनहेटी अंडरपास पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी ओर नीचे गिर गया। जिसमें ट्रैक्टर चालक नीटू (38) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए ट्रैक्टर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

शेखपुरी थाना लक्सर जिला हरिद्वार निवासी नीटू ट्रैक्टर से सरसावा क्षेत्र में रिश्तेदारी से होकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह चुनहेटी अंडरपास के पास पहुंचा तो उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी ओर नीचे जा गिरा। जिससे ट्रैक्टर चालक नीटू गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस से चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक रिश्तेदारी में आ रहा था। इसका ट्रैक्टर हाईवे की ओर जाकर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें