घायल व्यक्ति व मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव धूमगढ़ में बुधवार की शाम अज्ञात कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक को पैर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। आसपास खेतों में कार्य कर रहे लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी नानौता में भर्ती कराया है।