फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: जादू शो की आड़ में परोसा जा रहा अश्लील डांस, संभ्रांत लोगों ने की बंद कराने की मांग

Wed, 31 Aug 2022 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बिहारीगढ़ में रविदास मंदिर के पास 15 अगस्त से बिहारीगढ़ महोत्सव के नाम से मेले का आयोजन किया जा रहा है। यहां मेले में बालाओं से डांस कराया गया।
विज्ञापन
मेले में डांस करती बालाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मेले में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद कस्बे के लोगों में रोष फैल गया। बताया गया कि यहां बिहारीगढ़ थानाक्षेत्र में चल रहे मेले में एक जादू शो में स्टेज पर बालाओं से डांस कराया गया। इस तरह का कार्यक्रम होने के बाद से क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग पुलिस से की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिहारीगढ़ महोत्सव के नाम से चल रहे मेले में जादू शो की आड़ में अश्लील डांस परोसा जा रहा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे लेकर कस्बे के संभ्रांत लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस इसकी शिकायत कर इसे बंद कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Ganesha Chaturthi Muhurt: कोलकाता की पगड़ी पहनेंगे, राजकोट की चौकी पर विराजेंगे बप्पा, इस विधि से करें स्थापना
विज्ञापन


बता दें कि बिहारीगढ़ में रविदास मंदिर के पास 15 अगस्त से बिहारीगढ़ महोत्सव के नाम से मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर अनुमति ली गई है।
विज्ञापन


मेले में झूले, चाट पकौड़ी, और खिलौनों की दुकानों के अलावा जादू शो का भी पंडाल लगाया हुआ है। इस जादू शो में कलाकारों द्वारा अश्लील डांस किया जा रहा है। हैरत की बात है कि पुलिस सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनी है। उधर, सीओ बेहट मुनीश चंद्र का कहना है कि वह अवकाश से आज ही लौटे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें