फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेन में युवक की मौत

Sun, 18 Oct 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जननायक एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। इस ट्रेन के कोच से उसे बेसुध हालत में उतारा गया। शनिवार रात जिला अस्पताल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


युवक के साथ जहरखुरानी की आशंका जताई जा रही है। जीआरपी ने इससे इनकार किया है। उसके मुताबिक किसी बीमारी के कारण युवक की मौत हुई है।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर चेकिंग कर रही जीआरपी की टीम ने एक सूचना पर जननायक एक्सप्रेस के एक कोच में जांच की तो बेसुध हालत में युवक पड़ा मिला। बाद में इस युवक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जीआरपी थाना प्रभारी सत्यपाल शर्मा ने बताया कि गाड़ी के कोच में मृत मिले युवक की पहचान 25 वर्षीय हीरा के रूप में हुई है। वह चंपारण पश्चिमी बंगाल का रहने वाला था।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले ही जीआरपी ने नशीली गोलियों के साथ दो शातिर जहरखुरान पकड़े थे। त्योहारी मौसम में यात्रियों को लूटने का प्रयास करने के लिए ऐसे अपराधी नशीला पदार्थ खिलाकर मुसाफिरों को शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें