फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में चली गोली मजदूर को लगी

Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी बात को लेकर झगड़ रहे दो पक्षों में चली गोली से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर दोनों पक्ष भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। 
विज्ञापन


दिल्ली रोड हाईवे पर रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव छिदबना मोड़ के पास सहारनपुर के विजय नगर निवासी अभिषेक पुत्र सुरेंद्र और गांव रेहड़ी मलकपुर निवासी बोबी पुत्र दशरथ के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि झगड़ रहे लोगों में से किसी ने गोली चला दी।

गोली वहां से गुजर रहे थाना नागल के गांव बिडौली निवासी संदीप कुमार को लग गई। संदीप पैरामाउंट में मजदूरी के लिए जा रहा था। गोली लगते ही वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद दोनो पक्ष मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे चुनैहटी पुलिस चौकी के इंचार्ज एसआई धीरज कुमार ने बताया कि अभिषेक के घर पर एक दिन पूर्व गांव रेहड़ी मलकपुर के कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। अभिषेक  पक्ष का आरोप था की हमलावरों ने उसकी मां के कुंडल भी झपट लाए थे।

इसी विवाद को लेकर बुधवार को गांव छिदबना के मोड़ पर फिर झगड़ा हो गया था। इसी बीच चलाई गई लोगों से संदीप घायल हो गया। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले को चिहिन्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, थानाध्यक्ष रामपुर मनिहारान सुशील दूबे ने बताया कि अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आते ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें