फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 07 Oct 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
खेकड़ा पुलिस द्वारा पकड़ा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस ने बड़ागांव पुलिया के पास एक युवक को गिरफ्तार कर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी एनसीआर क्षेत्र में वाहनों की चोरी करते हैं। आरोपी के पास से तमंचा, चोरी की कार, बुलेट समेत छह बाइक बरामद हुई है।  
विज्ञापन


 थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मेरठ के गांव केली निवासी मोहम्मद अफजाल पुत्र अशफाक है। उसके दो साथी जाकिर निवासी निकट जली कोटी और वसीम निवासी गांव लोटी है। आरोपी अफजाल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ दिल्ली से चोरी की गई कार को बेचने के लिए मेरठ जा रहा था।

गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी है, ताकि पकड़े न जाए। जो आरोपी भागे हैं वे दोनों बुलेट पर सवार थे। एसओ ने बताया कि आरोपी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत समेत विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चोरी करते हैं। उसके बाद सस्ते दाम में बेच देते हैं।
विज्ञापन


आरोपियों ने चोरी की गई बाइकों को सैडपुर के जंगल में नगर विभाग के खंडहर में छिपा रखा था। अफजाल के खिलाफ विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उनको जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें