सहारनपुर में मिशन कंपाउंड निवासी राहुल गोयल पुत्र राकेश गोयल ने कुछ दिन पहले एसएसपी से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा था। उसका कहना था कि उसकी बहन स्वाति गोयल और बुआ सुमन गोयल ने प्रवीण गाबा और सुुुशील गाबा आदि के साथ मिलकर नवादा रोड पर तिरुपति गार्डन नाम से नक्शा पास कराया था।
आरोप है कि कुछ समय बाद सुशील गाबा और प्रवीण गाबा ने कई लोगों के साथ मिलकर कॉलोनी का नाम बदल दिया। साथ ही प्लाट नंबर 210 से 225 तक के सभी प्लॉट जो स्वाति और सुमन के थे, उनका स्थान परिवर्तित करके पीछे कर दिया।
इसमें उसकी बहन स्वाति और बुआ सुमन का पता भी फर्जी दर्शाया गया। जो प्लॉट बैंक द्वारा नीलाम किए गए थे। उनमें सुशील गाबा पार्टनर था। बैंक से साज करके डिफाल्टर होने के बावजूद आधे प्लॉट अपने और अपने भाई प्रवीण गाबा के नाम करा लिए।
इतना ही नहीं, जिस आर्किटेक्ट मनजीत सिंह बजाज से तिरुपति गार्डन का नक्शा पास कराया था। उसी मनजीत सिंह द्वारा एसडीए के अधिकारियों के साथ मिलकर स्वाति गोयल का फर्जी पता अपने ऑफिस का दिखाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करके प्रॉपर्टी को हड़पने का प्रयास किया गया है।
पीड़ित ने सुशील और प्रवीण गाबा, मनजीत सिंह बजाज के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की थी। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने सुशील गाबा, प्रवीण गाबा और मनजीत सिंह बजाज के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की है।